Kavita

इतिहास बदल रहा है

नोरिन शर्मा

इतिहास के हर निशान

इतिहास के श्वेत पन्ने

इतिहास के स्याह सत्य

मिटा दो

हटा तो

छील छीलकर हर दीवार

हर पत्थर की

नई तक़दीर

लिख दो

हर सफ़े को

नई संज्ञा दो

बदलना ही होगा

इतिहास को

अपने बादशाहों की

निशानियों समेत..!!!

किंतु मत भूलो

इतिहास 

बहुत बेरहम है

इसे स्वयं को

दोहराने की

बुरी आदत है..!!!

बदल जाएंगे

वे सभी नाम

एक दिन फिर

जो खोदे गए हैं

नरम लकड़ियों पर,या

मज़बूत पत्थरों पर

न जर्जर होने वाले

लौह स्तंभों पर..!!!

इतिहास को बदलने की

लत जो है..?!?

हठ जो है..?!?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *