मंजिल आएगी आएगी ,,,,,,,
भाजपा 2024 के चुनाव से सम्पूर्ण भारत , पूर्व , पश्चिम , उत्तर दक्षिण , मध्य व उत्तर पूर्व की पार्टी बनकर सामने आयी है !
09 जून 2024 है* राष्ट्रवादियों व भारत के विचार कसमर्थकों के लिए उमंग और उत्साह का दिन आज लगातार तीसरी बार मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहें हैं, आज का दिन उत्सव का दिन , कल से फिर आगे आने वाली चुनौतीयों की और बढ़ना हैं। अक्टूबर – नवंबर 2024 में महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखण्ड व सम्भावित्त जम्मू – काश्मीर में चुनाव होने हैं और 2025 के शुरू में ही दिल्ली के राजा से आमना – सामना होगा…
तो तैयार रहिए अपनी क्षमता अनुसार योगदान देने के लिए …..
बात मार्च 2018 की हैं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के गोरखपुर व फूलपुर लोक सभा क्षेत्रो से इस्तीफा देने के कारण हुए उपचुनाव के Results आने वाले थे मन में BJP के दोनों ही स्थानों पर जितने में किसी भी प्रकार का संशय नहीं था तो Results जानने की भी कोई विशेष उत्सुकता नहीं थी। उस समय मै लुधियाना में था शाम को ऑफिस से घर जाते समय रास्ते में एक दुकान पर रूकना हुआ , वहां पर चलते हुए TV पर उप चुनाव के Results पर दृष्टी पड़ी, उनको देखकर माथा घूम गया दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीत गये थे, जिसकी कम से कम मुझे तो बिलकुल भी आशा नहीं थी, काफ़ी निराशा हुई रिजल्ट्स देखकर। योगी जी, केशव प्रसाद मौर्य व BJP के कार्यकर्ताओं में भी काफ़ी निराशा का भाव था , उसी दिन से समाजवादी पार्टी व अखलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर बड़े – बड़े बयान देने शुरू कर दिये, उसके बाद नवम्बर ’18 में मिजोरम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व राजस्थान राज्यों में विधान सभा चुनाव होने थे तेलंगाना में TRS , छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व राजस्थान में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली,मोदी व BJP विरोधी मिडिया व उनके समर्थक तथाकथित पत्रकारों ने ऐसा माहौल बनाया की 2019 लोक सभा चुनाव तो बस जीता रखा हैं, मोदी व BJP कुछ दिन के मेहमान हैं , 2019 लोकसभा चुनाव में जाने ही वाले हैं। बस कुछ समय की ही बात हैं ! और फिर 2019 में लोकसभा चुनाव हुए, उसका नतीजा आप सबके सामने रहा है …..
2024 लोकसभा चुनाव परिणाम*
अब आते हैं 2024 लोकसभा के चुनावी नतीजों पर, 4 जून ’24 को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद देश भर में कुछ ऐसा माहौल बनाया गया की जैसे भारत मै कोई क्रांति हो गई है, BJP व मोदी के शासन को कांग्रेस ने उखाड़ फेंका है । BJP समर्थक, उससे सहानुभूती रखने वाले, राष्ट्रवादी विचार , भारत के गौरवशाली अतीत पर गर्व करने वाले व भारत के गत 10 वर्षों में बढ़ते क़दमों पर खुश होने वाले लोगों में स्वयं भी इस प्रकार का भाव आया जैसे उनका सबकुछ समाप्त हो गया हो। यह कुछ ऐसा था जैसे की एक छात्र जो विगत परीक्षा में 95% तक अंक लाया है, उसने अपना लक्ष्य बढ़ा कर 98% अंक लाना तय किया हो और वह 90% तक ही अंक ला पाया हो। हालांकि जो लोग ख़ुश हो रहें हैं वह पास भी नहीं हुए हैं और 543 में से मात्र कुल 99 अंक लाये हैं…..
कुछ एजेंडा धारी संगठनों , पत्रकारों, विदेशीयों द्वारा पोषित तत्वों, भारत विचार के विरोधियों, कांग्रेस व उसके साथी दलों ने ऐसा माहौल बनाने का प्रयास किया जैसे उन्होंने BJP व उसके गठबंधन NDA को भारी मात दे दी है, मोदी व BJP का शासन उन्होंने उखाड़ फेंका है और मोदी जाने ही वाले हैं, खुशी का माहौल कांग्रेसियों में कुछ ऐसा था की उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस तक कर डाली, राहुल गाँधी की हालत ऐसी थी जैसे कोई बच्चा नीचे की ओर आती पतंग को अपनी और आते देख उछलने लगता है, उसको लूटने की तैयारी करने लगता हैं, पतंग उडाने वाला उसे जब झटके से ऊपर की ओर उठाता है तब उनका मुँह बना रह जाता है। इसी प्रकार उन्हें यह नहीं पता भारत के शासन की बागडोर मोदी जी के हाथ में ही है और यह अगले 5 बर्ष तक उन्हीं के हाथ में रहने वाली भी है। अगर कोई फिर भी मुंगेरी लाल से हसीन सपने देखना चाहे तो देख सकता है, वह तो GST फ्री हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 की सत्यता
BJP ने 437 सीटों पर चुनाव लड़कर 23.69 करोड़ ( 36.59%) वोट लेकर 240 सीटें जीती है वहीं दूसरी ओर 341 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस 13.68 करोड़ ( 21.19%) वोट लेकर 99 सीटों पर ही सिमट गई है। BJP मध्य प्रदेश 29/29, गुजरात 25/26, ओड़िशा 20/21, असम 11/14, छत्तीसगढ़ 10/11, दिल्ली 7/7, उत्तराखंड 5/5, हिमाचल प्रदेश 4/4, अरुणाचल प्रदेश 2/2, त्रिपुरा 2/2, अंडमान निकोबार 1/1 कुल 9 राज्य व दो केंद्र शासित प्रदेशों में ( 117/124) सीटों पर 94% प्रतिशत तक सफल रही, इनमे भी 5 राज्य व दो UT में तो सफलता 100% रही जबकि कांग्रेस 8 राज्यों – आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड व 4 UT( कुल 12 ) दादरा नगर हवेली व दमन दीव,जम्मू – काश्मीर, लद्दाख व दिल्ली में 0 पर रही। BJP पंजाब में अकेले दम पर पहली बार चुनाव लड़ी और 2511108 (18.56%) वोट लेकर 3 स्थानों पर II व 7 स्थानों पर III रही, जबकि वहीँ पर कांग्रेस कुल 3558305 ( 26.30%) वोट लेकर 7 सीटे जीतने में कामयाब रही।
दक्षिण राज्य केरल में BJP कुल 3845003 वोट लेकर थ्रीसूर सीट जीतने में सफल रही और त्रुअनन्तपुरम व अटैंगल सीट पर दुसरे स्थान पर आयी , शेष अन्य 17 सीटों पर वह तीसरे स्थान पर रही।
लोकसभा के साथ – साथ ही आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, सिक्किम व अरुणाचल प्रदेश में विधान सभा के चुनाव भी हुए जिनमें से दो राज्यों में BJP व शेष अन्य दो राज्यों में NDA की सरकार बन रही है। इन चारों में से सबसे बड़े राज्य आंध्र प्रदेश में विधान सभा के कुल 175 सदस्यों में कांग्रेस की संख्या 0 हो गई है।
दक्षिण के एक ओर राज्य तमिलनाडु में भी BJP पहली बार अपने दम पर कोई क़ामयाबी तो नहीं ला पाई परंतु कई सीटों पर उसने लाखों की संख्या में वोट लिए हैं।
BJP मात्र 626311 वोटों से 33 सीटें हार गई जिनमें उत्तरप्रदेश – 9, महाराष्ट्र – 6, पश्चिम बंगाल – 3, बिहार – 2 व केरल की 2 सीटें शामिल हैं।
BJP 2019 में जीती 303 सीटों में से 208 सीटें (69%) पुनः जीतने में सफल रही है, उसने 32 नई सीटें जीती हैं जो राज्यवार इस प्रकार हैं – ओड़िसा – 12, तेलेँगाना -4, महाराष्ट्र -3, आंध्र प्रदेश – 3, पश्चिम बंगाल – 2, बिहार -1, दादरा नगर हवेली – 1, छत्तीसगढ़ – 1, अंडमान एवं निकोबार – 1, UP – 1, MP – 1, कर्नाटका – 1, केरला – 1
एक ओर तथ्य, कांग्रेस के बारे में प्रचारित किया जाता है वह दक्षिण भारत में BJP से मजबूत पार्टी है इस भ्रम को भी यह Results तोड़ते हैं, दक्षिण भारत की 131( केरल, कर्नाटका, तमिलनाडु, पुद्दूचेरी, तेलेंगना, आंध्र प्रदेश एवं लक्षद्वीप) सीटों में से 94 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ी ओर उसको कुल वोट मिले 39165682 जबकि BJP इन सीटों में से मात्र 88 सीटों पर ही लडी ओर कुल वोट मिले 39465788 यानि कांग्रेस से 300196 वोट ज्यादा।
BJP 7 राज्यों व 3 UT में 50% से ज्यादा वोट लेकर विजयी जबकि कांग्रेस मात्र एक राज्य नागालेंड व 2 UT में ही 50% से ज्यादा मत ला सकी है।