वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान योजना 

वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान योजना 

(70 वर्ष से अधिक उम्र) 

केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना (AB PM-JAY) का विस्तार करते हुए 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के नागरिकों को बिना आय सीमा के स्वास्थ्य कवर प्रदान किया। विस्तार से 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। सभी वरिष्ठ नागरिकों (70 वर्ष से अधिक उम्र) को प्रति परिवार 5 लाख रुपये का वार्षिक कवर प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह उन परिवारों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जिनमें वृद्ध लोग बिना किसी स्वास्थ्य सुरक्षा के रह रहे हैं।

आयुष्मान भारत कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। यह दस्तावेज पंजीकरण और पात्रता सत्यापन के लिए आवश्यक हैं:

आधार कार्ड: पहचान और पते के प्रमाण के रूप में।

मोबाइल नंबर: पंजीकरण और सत्यापन के लिए। वोटर आईडी या अन्य पहचान पत्र: वैकल्पिक पहचान प्रमाण के रूप में।

आयुष्मान भारत कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया काफी सरल और सीधी है। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं:

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया – आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट PM-JAY पर जाएं।

ऑनलाइन आवेदन करें  “Am I Eligible” सेक्शन में जाकर अपने आधार या राशन कार्ड का विवरण भरें। अगर आप पात्र हैं, तो आपके मोबाइल पर OTP आएगा। OTP दर्ज करने के बाद, आपका पंजीकरण हो जाएगा और आपको एक आयुष्मान भारत कार्ड जारी किया जाएगा।

ऑफलाइन आवेदन करें – नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या सरकारी अस्पताल में जाएं।

 अपनी पात्रता की जांच करवाएं। आवश्यक दस्तावेज जमा करें और पंजीकरण करवाएं।पंजीकरण के बाद आपको आयुष्मान भारत कार्ड जारी किया जाएगा। आवेदन करने के बाद आप अपने आयुष्मान भारत कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। “Check Beneficiary Status” सेक्शन में क्लिक करें। अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें। आपके कार्ड का वर्तमान स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा। यदि आपका कार्ड तैयार हो गया है, तो आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं या नजदीकी CSC केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आप नीचे दिए गए तरीकों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं,आयुष्मान भारत योजना के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर 14555 या 1800-111-565 पर संपर्क करें। ईमेल: – आप अपनी समस्याओं को pmjay@nic.in पर ईमेल कर सकते हैं। अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर आप सहायता प्राप्त कर सकते हैं और अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *